बरेली: स्वच्छता अभियान को लग रहा पलीता, सड़कों पर फेंक रहे कूड़ा, नगर निगम ने सिखाया सबक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ मिशन अभियान लगातार शहर में चलाया जा रहा है, लेकिन शहर के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चाहे वह डेयरी संचालक हों या क्षेत्रवासी, अपने घरों के आगे कूड़े को फेंकने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शहर भर …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छ मिशन अभियान लगातार शहर में चलाया जा रहा है, लेकिन शहर के लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चाहे वह डेयरी संचालक हों या क्षेत्रवासी, अपने घरों के आगे कूड़े को फेंकने से बाज नही आ रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शहर भर में अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत पुराना शहर स्थित सैलानी पर डेयरी संचालकों के खिलाफ नगर निगम की टीम द्वारा अभियान चलाया गया। एक अधिकारी ने बताया कि डेयरी संचालक नाली में गोबर बहा रहे हैं। जिसके खिलाफ नगर निगम के आदेश अनुसार ये एक्शन लिया जा रहा है। चालान काटने के बाद जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही घर से बाहर कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ भी अभियान लगातार चालू है।

ये भी पढ़ें  : बरेली: बारिश से गिरी घर की खपरैल में दबे चार लोग, दो की हालत गंभीर

संबंधित समाचार