सलमान को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे अली अब्बास जफर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। अली अब्बास जफर ने सलमान खान को लेकर सुल्तान,टाइगर जिंदा है और भारत बनाई है। कहा जा रहा है अली अब्बास जफर ने सलमान के साथ एक बिग एक्शन फिल्म प्लान की है। फिलहाल वह स्क्रिप्ट पर …

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक अली अब्बास जफर, सलमान खान को लेकर फिर से फिल्म बना सकते हैं। अली अब्बास जफर ने सलमान खान को लेकर सुल्तान,टाइगर जिंदा है और भारत बनाई है। कहा जा रहा है अली अब्बास जफर ने सलमान के साथ एक बिग एक्शन फिल्म प्लान की है। फिलहाल वह स्क्रिप्ट पर काम कर रहे है और जल्द ही इसे लेकर सलमान से मुलाकात करेंगे।

अली अब्बास जफर ने बताया कि उन्होंने एक बिग बजट फिल्म की प्लानिंग की है, जिसे वह सलमान के साथ करना चाहते है। यह एक जबरदस्त एक्शन होगी। अली अब्बास जफर ने कहा कि अपने प्लान वर्क कमिटमेंट के कारण मैं यशराज की टाइगर 3 डायरेक्ट नहीं कर पाया लेकिन इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। इस फिल्म में काफी मजा आने वाला है।

ये भी पढ़ें:-दिल्ली में होने वाला जस्टिन बीबर का शो रद्द, इस वजह से हुआ ऐसा

 

संबंधित समाचार