उत्तराखंड में बारिश का रेड अलर्ट, श्रद्धालुओं के लिए रोकी गई केदारनाथ यात्रा
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। पर्वतीय जिलों के अलावा मैदान में भी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया जिसके बाद आठ पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग में विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड में भारी बारिश परेशानी का सबब बनी हुई है। पर्वतीय जिलों के अलावा मैदान में भी बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया जिसके बाद आठ पर्वतीय जिलों पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, पौड़ी, चमोली व रुद्रप्रयाग में विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
पर्वतीय क्षेत्रों में दुश्वारियां बढ़ गई हैं। जगह-जगह भूस्खलन से मार्ग बंद हैं और चारधाम यात्रा भी प्रभावित है। वहीं देहरादून सहित राज्य के अधिकतर इलाकों में गुरुवार देर रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रुद्रप्रयाग जिले में रात्रि से बारिश हो रही है। मौसम को देखते हुए सोनप्रयाग में दोपहर 12 बजे बाद यात्रियों को केदारनाथ जाने से रोक दिया गया। शनिवार को सुबह फिर से तय समय पर यात्रियों को जाने की अनुमति दी जाएगी।
बदरीनाथ हाईवे सिरोबगड़ में अवरूद्ध है। केदारनाथ हाईवे गौरीकुंड में नौलापाणी में बंद हो गया है। उत्तरकाशी में हल्की वर्षा हो रही है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्गू गाड़ व सुनगर के बीच अवरुद्ध हुआ था। जिसे साढ़े 10 बजे खोल दिया गया। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सिल्क्यारा के पास दो घंटे अवरुद्ध रहने के बाद यातायात के लिए खोल दिया गया।
