हल्दूचौड़: ज्वेलर्स ने की सफाई करने वाली महिला से छेड़छाड़, मुकदमा दर्ज
लालकुआं, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में सुनार द्वारा सफाई करने आई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के धरपकड़ के लिए तलास शुरू कर दी है। हल्दूचौड़ के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत बुधवार को वह हल्दुचौड़ …
लालकुआं, अमृत विचार। हल्दूचौड़ में सुनार द्वारा सफाई करने आई महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के धरपकड़ के लिए तलास शुरू कर दी है।
हल्दूचौड़ के एक गांव में रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि गत बुधवार को वह हल्दुचौड़ के जय गुरु कृपा ज्वेलर्स में सफाई करने गई थी, तभी जय गुरु कृपा के मालिक अजय चौधरी ने दुकान से अंदर एक कमरे में किसी काम हेतु बुलाया, दरवाजे के बाहर खडे़ होकर काम के लिए पूछा तो उसने कहा अंदर आने को कहा। महिला के मना अदंर आने के लिए मना किए जाने के बाद अजय चौधरी कमरे से बाहर निकल गया, और महिला अंदर सफाई करने लगी तभी अचानक दुकान स्वामी ने पीछे से आकर महिला को पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला बमुश्किल अपने को उसके चुंगल से छुड़ाकर भागी।
जिसके बाद महिला द्वारा पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही वह पुलिस की पकड़ में होगा।
