नैनीताल: भीमताल में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक
नैनीताल। भीमताल में आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर एक बैठक की। बैठक में प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। मकसद था उत्तराखंड राज्य में अपनी पार्टी के पैर जमाना ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा से मुकाबला किया जा सके। इस दौरान कई लोगों …
नैनीताल। भीमताल में आम आदमी पार्टी ने 2022 में होने वाले चुनाव की तैयारी को लेकर एक बैठक की। बैठक में प्रदेश प्रभारी सहित प्रदेश अध्यक्ष व कार्यकर्ता शामिल हुए। मकसद था उत्तराखंड राज्य में अपनी पार्टी के पैर जमाना ताकि आने वाले चुनाव में भाजपा से मुकाबला किया जा सके। इस दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली साथ ही बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर आगे लाने की रणनीति भी बनाई गई।
दिल्ली के विधायक व आम आदमी पार्टी प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि यहां की भौगोलिक स्थिति अलग है लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी व बिजली आम समस्या है। पानी, बिजली के बिल यहां ज्यादा आते हैं। दिल्ली की तर्ज पर यहां भी काम होगा। फत्तराखंड में डमी मुख्यमंत्री के तौर पर रावत सरकार कार्य कर रही है जिससे प्रदेश की स्थिति बद से बदतर होते जा रही है।
