राजस्थान में ग्रामीण ओलंपिक खेल में किसी तरह की राजनीति नहीं हुई है: गहलोत
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान ने कहा है कि राजस्थान में राजीवगांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर शानदार काम किया है। इन खेलों में किसी तरह की राजनीति नहीं हुई है। गहलोत ने आज भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के समापन समारोह को …
भीलवाड़ा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राजस्थान ने कहा है कि राजस्थान में राजीवगांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल को लेकर शानदार काम किया है। इन खेलों में किसी तरह की राजनीति नहीं हुई है। गहलोत ने आज भीलवाड़ा जिले के बीगोद कस्बे में ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इतने बड़े आयोजन के लिए इन खेलों में सबने मिलकर एक दूसरे की मदद की है। इसमें सभी जाति बिरादरी के लोग शामिल हुए है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश ने वह काम किया है जो अब तक देश के किसी प्रदेश ने नहीं किया है। उनका कहना था कि ग्रामीण खेल इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया है। विश्व में इतना बड़ा आयोजन कहीं नहीं हुआ है। इन खेलों में तीस लाख खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया है, यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि जापना, कोरिया, चाइना के खिलाड़ी अभी मेडल ले जाते है। इस तरह के आयोजनों से हमारे यहां भी मेडलों की कमी नहीं रहेगी। यह एक ऐसा ही एक प्रयास है। खिलाडिय़ों को बचपन से ही खेल का मैदान मिलना चाहिए। इससे वे आगे बढ़ सके। ऐसे प्रयास सरकार कर रही है। गहलोत ने कहा कि रोजगार के लिए हा-हाकार मचा हुआ है।
इस बीच हमने सवा लाख लोगों को रोजगार दिया है। उन्होंने भीलवाड़ा में विकास की चर्चा करते हुए कहा कि डा सी पी जोशी के प्रयास से भीलवाड़ा में चम्बल का पानी आया है और लोगों की समस्याएं दूर हुई। राजस्व मंत्री रामलाल जाट की चर्चा करते हुए कहा कि ये मजबूत मंत्री बैठे है। विकास में यहां कोई कमी नहीं आने देंगे, मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं।
गहलोत ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जनता माई बाप होती है। लोगों के काम हमने किये है। विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह की चर्चा करते हुए कि उन्होंने पेयजल की समस्या दूर करने के लिए ककरोलिया घाटी की योजना स्वीकृत कराई थी जिससे काफी समस्याएं हल हुई है। किसानों की कर्जा माफी की चर्चा करते हुए कहा कि भीलवाड़ा जिले में 312 करोड़ रुपए और मांडलगढ क्षेत्र में 38 करोड़ रुपए की कर्जे माफ किये।
उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें आंकड़ों का भी ज्ञान नहीं है। उनके पास सिर्फ झूंठ का पुलंदा है। गहलोत ने कहा कि प्रदेश की एक करोड 35 लाख महिलाओं को स्मार्ट मोबाईल के साथ मिलेगी तीन साल फ्री इंटरनेट सेवा के साथ दिए जाएंगे ताकि आधुनिक दौर में उनके परिवार को नवीनतम जानकारी मिल सके।
ये भी पढ़ें- PM मोदी ने तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोआन से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर की चर्चा
