रानीखेत: फैक्ट्री कर्मियों ने दी 26 से पूर्ण हड़ताल की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रानीखेत, अमृत विचार। ताड़ीखेत स्थित ओरियन मेटल पाउडर फैक्ट्री में कर्मचारियों एवं प्रबंधन के बीच विसंगतियां होने के कारण शुक्रवार को सुबह दो घंटे कर्मचारियों द्वारा काम ठप कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगे पूरी न होने पर 26 सितंबर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार …

रानीखेत, अमृत विचार। ताड़ीखेत स्थित ओरियन मेटल पाउडर फैक्ट्री में कर्मचारियों एवं प्रबंधन के बीच विसंगतियां होने के कारण शुक्रवार को सुबह दो घंटे कर्मचारियों द्वारा काम ठप कर विरोध दर्ज किया। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी मांगे पूरी न होने पर 26 सितंबर से पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार कर कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

वहीं, फैक्ट्री के जीएम एलएम पांडे ने हड़ताल को गैरकानूनी बताया। उन्होंने श्रमिक संघ को आगाह किया कि कामगारों ने अगर आंदोलन की राह नहीं छोड़ी तो नो वर्क नो वेतन की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

ताड़ीखेत स्थिति मेटल पाउडर फैक्ट्री में श्रमिक संघ के आह्वान पर शुक्रवार को टूल डाउन कर विरोध दर्ज किया। आंदोलन कर्मी समान पद समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गई तो 26 सितंबर से पूर्ण कार्य बहिष्कार कर दिया जाएगा। कर्मचारियों का आरोप है कि प्रबंधक मनमानी कर एक कार्य एक वेतन को लेकर विसंगतियां कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा मैनेजमेंट पर स्वार्थ पूर्ण रवैया का भी आरोप लगाया।

वहीं, फैक्ट्री के जीएम एलएम पांडे ने हड़ताल को गैर कानूनी करार दिया। उन्होंने श्रमिक संघ को भेजे पत्र में कहा कि पूर्व में पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया था कि टूल डाउन व कार्य बंदी नहीं करेंगे। उसके बावजूद भी 16 सितंबर को 2 घंटे तक टूल डाउन कर कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया। जिससे कारखाने का उत्पादन प्रभावित रहा और कारखाने को आर्थिक नुकसान भी हुआ।

जीएम ने श्रमिकों को आगाह करते हुए कहा कि टूल डाउन अवधि के वेतन का भुगतान कार्य नहीं तो वेतन नहीं के अनुसार दिया जाएगा। टूल डाउन के दौरान श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रताप सिंह, महामंत्री घनश्याम पवार, उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र सती, हरीश चंद्र आर्य एवं सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार