बरेली: औद्योगिक क्षेत्र और तकनीकी संस्थानों में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, हवन पूजन और भंडारे के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के परसाखेड़ा में स्थित औद्योगिक क्षेत्र और तकनीकी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह हवन पूजन और भंडारे के कार्यक्रम हुए। बता दें तकनीकी जगत के भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को मनाई जाती है। विश्कर्मा को भगवान शिव का अवतार भी …

बरेली, अमृत विचार। सीबीगंज के परसाखेड़ा में स्थित औद्योगिक क्षेत्र और तकनीकी संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर जगह-जगह हवन पूजन और भंडारे के कार्यक्रम हुए। बता दें तकनीकी जगत के भगवान विश्वकर्मा की जयंती 17 सितंबर को मनाई जाती है। विश्कर्मा को भगवान शिव का अवतार भी माना जाता है। विश्वकर्मा को दुनिया के पहले वास्तुकार और इंजीनियर की उपाधि दी गई।

विश्वकर्मा पूजा के मौके पर परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में जगह-जगह हवन पूजन और भंडारे के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बीएल एग्रो में सीएमडी घनश्याम खंडेलवाल, आशीष खंडेलवाल, एएन सिंह, प्रेम बाबू शर्मा महावीर इंडस्ट्रीज पशुपति प्लाईवुड, महावीर वुड क्राफ्ट,आरके इंडस्ट्रीज, गंगा विनियर्स शिवसागर प्लाईवुड, तेजस फूड, वृंदावन बेवरेज, एकेसी हुंडई ,ओरिएंटल एरोमेटिक, सुपीरियर इंडस्ट्रीज अमित महर्षि, दिनेश मिश्रा समेत औद्योगिक क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इसी तरह शिक्षण संस्थानों में भी धूमधाम से विश्वकर्मा पूजा मनाई गई। जिसमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य रामकुमार, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य नमिता वर्मा, राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह और रामचंद्र स्मारक आईटीआई में चेयरमैन सत्येंद्र यादव, देवेंद्र यादव, जितेंद्र यादव, प्रधानाचार्य लाल सिंह यादव आदि ने हवन पूजा करने के बाद प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में भी विश्वकर्मा पूजा मनाई गई।

ये भी पढ़ें- बरेली: अग्निशमन विभाग में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, देखें Video

 

 

संबंधित समाचार