Video: अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, TRS नेता ने काफिले के सामने लगा दी कार, गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी कार केंद्रीय मंत्री के काफिले के आगे अपनी कार रोक दी। जिसके बाद मौके पर हडकंप मच गया। बताया जा रहा है कि टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने …
हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी कार केंद्रीय मंत्री के काफिले के आगे अपनी कार रोक दी। जिसके बाद मौके पर हडकंप मच गया।
बताया जा रहा है कि टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने हैदराबाद में गृह मंत्री अमित शाह के काफिले के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। जिसके बाद गृह मंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाबालों ने उस कार को वहां से हटवाया।
वहीं इसी मामले को लेकर कार मालिक और टीआरएस नेता गोसुला श्रीनिवास ने कहा कि, कार चलते-चलते अचानक रुक गई। जिसके बाद मैं घबरा गया और तनाव में आ गया। सुरक्षाकर्मियों ने मेरी कार में तोड़फोड़ की। मैं जा ही रहा था, लेकिन यह कार्रवाई अनावश्यक रूप से की गई है।
बता दें कि गृह मंत्री शाह ने शनिवार को हैदराबाद मुक्ति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद की मुक्ति का श्रेय सरदार वल्लभभाई पटेल को दिया। उन्होंने वोट बैंक की राजनीत के कारण मुक्ति दिवस मनाने के वादे से मुकर जाने वालों पर निशाना साधा।
शाह ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते, तो हैदराबाद को मुक्त कराने में कई और साल लग जाते। उन्होंने कहा कि पटेल जानते थे कि जब तक निजाम के रजाकारों को हरा नहीं दिया जाता, तब तक अखंड भारत का सपना साकार नहीं होगा।
तेलंगाना मुक्ति दिवस पर हैदराबाद पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक का मामला: Amit Shah के काफिले के आगे TRS नेता गोसुला श्रीनिवास ने अपनी कार खड़ी कर दी। फिर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों से उनकी झड़प भी हुई। pic.twitter.com/ZedaQ4h5L3
— Amrit Vichar (@AmritVichar) September 17, 2022
ये भी पढ़ें : तेलंगाना मुक्ति दिवस: अमित शाह बोले- मुक्ति आंदोलन की कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है
