लखनऊ: रेप मामले में अमेरिका से फरार आरोपी को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। अमेरिका में दुष्कर्म कर फरार अमेरिकन युवक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने अमेरिकन जांच एजेंसी के इनपुट पर आगरा से गिरफ्तार किया है। 2014 में आरोपी के खिलाफ सेक्सुअल एसाल्ट के तहत अमेरिका में केस दर्ज हुआ था। अमेरिका से फरार होने के बाद आरोपी भारत आने पर मुम्बई, …

लखनऊ, अमृत विचार। अमेरिका में दुष्कर्म कर फरार अमेरिकन युवक को स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने अमेरिकन जांच एजेंसी के इनपुट पर आगरा से गिरफ्तार किया है। 2014 में आरोपी के खिलाफ सेक्सुअल एसाल्ट के तहत अमेरिका में केस दर्ज हुआ था। अमेरिका से फरार होने के बाद आरोपी भारत आने पर मुम्बई, मेरठ, गुरूग्राम समेत आगरा में शरण ले कर रहा रहा था। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी रत्नेश भूटानी के रूप में हुई है। जो अमेरिकन युवती से शादी करने के बाद अमेरिका का सिटीजन बना था।

एसटीएफ एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि भारत सरकार में संयुक्त राज्य अमेरिका से रत्नेश भूटानी अमेरिकी नागरिक जो कि सेक्सुअल एसाल्ट में वांछित हैं, जिसके विरूद्ध अमेरिका से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हुआ है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अमेरिकन जांच एजेंसी ने यूपी एसटीएफ से मदद मांगी। जिस पर एसटीएफ की एक टीम गठित कर आरोपी को केनरा बैंक परिसर रीजनल कार्यालय आगरा थाना हरिपर्वत के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी रत्नेश भुटानी को सीबीआई टीम के सहायता से प्रत्यार्पण न्यायालय, पटियाला कोर्ट दिल्ली में पेश किया गया।

अमेरिकन युवती से की थी शादी

एसटीएफ की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 1996-97 में मोस्टेक कैंसर लैब का काम करने कैलीफोर्निया गया था, जहां उसके चाचा भी रहते थे। कुछ दिन बाद वह वहां एक लड़की से शादी कर ली, जिसके बाद उसे वहां की सिटीजनशिप मिल गयी। वर्ष-2014 में अमेरिका में केस दर्ज हुआ तो वह वहां से मुंबई भाग आया। मुंबई के बाद मेरठ, गुरूग्राम, आगरा समेत कई स्थानों पर शरण लेकर रहता रहा।

अपने भाई को फिल्म में लांच किया

आरोपी ने आगे पूछताछ में बताया कि वहां उसके खिलाफ केस दर्ज होने के बाद वह मुंबई (इंडिया) भाग आया और यहं पर श्री केशव फिल्मस नाम से फिल्म प्रोडयूसींग कम्पनी बनाई। जिसमें अपने भाई ऋषि भूटानी को ‘बोलो राम’ फिल्म में लांच किया। साथ ही बताया कि मुंबई से आने के बाद मेरठ में अमनतास होटल एवं रिसोर्ट का काम शुरू किया। कुछ सालो बाद उसे साहिबाबाद दिल्ली के रहने वाले सभरवाल को लीज पर दे दिया।

यह भी पढ़ें –लखीमपुर-खीरी: हत्या मामले में पिता-पुत्र को उम्रकैद, लगा जुर्माना

संबंधित समाचार