ट्रेन के पीछे ‘मिल्खा सिंह’ बनकर दौड़ा डिलीवरी बॉय, यूजर्स का दिल जीत रहा ये Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर चौकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट सबका दिल जीत रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक डिलीवरी एजेंट चलती ट्रेन के पीछे दौड़ते हुए दरवाजे पर खड़ी …

Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर चौकाने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक डिलीवरी एजेंट सबका दिल जीत रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक डिलीवरी एजेंट चलती ट्रेन के पीछे दौड़ते हुए दरवाजे पर खड़ी महिला तक पैकेज पहुंचा देता है।

इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स इसे ‘भागा मिल्खा भाग’, तो कुछ फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ) के ट्रेन-कैचिंग सीन से जोड़ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, ट्रेन में बैठी महिला यात्री अपने घर का कोई सामान भूल गई थी, जिसे मंगवाने के लिए वो एक ऐप (ऑन डिमांड मल्टी डिलीवरी सर्विस कंपनी डंजो (Dunzo)) का सहारा लेती है, लेकिन जब तक डिलीवरी मैन रेलवे स्टेशन पहुंचता ट्रेन चल देती है। इस बीच डिलीवरी एजेंट तेजी से दौड़ता है और आखिर में वह महिला तक पैकेज पहुंचा देता है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ‘यह हमारा मॉडर्न दिनों का शाहरुख है, इस डिलीवरी बॉय को प्रणाम।’ वीडियो को देखने के बाद यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते हुए डिलीवरी बॉय की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- मछुआरे को समुद्र में मिली दुर्लभ शार्क, मछली की आंख देखकर आपकी आंखें बाहर आ जाएंगी !

संबंधित समाचार