हल्द्वानी: कराटे बेल्ट परीक्षा में 60 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से रविवार को आरटीओ रोड छड़ायल में दो दिवसीय कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने सभी खिलाड़ियों को बेसिक कला और डिफेंस के गुर सिखाए। राठौर बताया कि येलो बेल्ट में नीतू, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन की ओर से रविवार को आरटीओ रोड छड़ायल में दो दिवसीय कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न स्कूलों के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कोच वीरेंद्र सिंह राठौर ने सभी खिलाड़ियों को बेसिक कला और डिफेंस के गुर सिखाए।
राठौर बताया कि येलो बेल्ट में नीतू, मयंक, देवांश, बरखा, आयूष, पूजा, प्रियांशु, हरिओम, विशाल, तनिष व रुद्रांश, ऑरेंज बेल्ट में किरन तिवारी, भव्या नैनवाल, हर्षवर्धन जलाल, जूवितेरा, माही कन्याल, गुंजन, तनिष, हर्ष, माही, अर्थव नेगी, अर्थव अधिकारी, ब्लू बेल्ट में चेतन्या, मानवी, कनिका जोशी, जानवी जोशी, अनिश्किा जोशी, लक्ष्मी, अमन जोशी, रिदयांशी, परपल बेल्ट में निमिशा पांडे, भूमिका पांडे, मनीष, नैतिक परिहार, हर्षिका बिष्ट तथा ब्राउन बैल्ट में विशाल डसीला, अयूर सिंह महरा व फरीन सैफी आदि खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि खुशी परिहार ने सभी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर देवेंद्र बिष्ट, इंटरनेशनल खिलाड़ी चेतन भट्ट, संजना भट्ट, निकिता पालीवाल आदि मौजूद रहे।
