उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, पाकिस्तान के 48 सिख यात्री श्री हेमकुंड साहिब रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। सप्ताहांत और पितृ पक्ष के चलते इन दिनों तीर्थनगरी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से गुलजार है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में खासी बढ़ गई है। पाकिस्तान के 48 सिख यात्रियों का जत्था श्री …

ऋषिकेश, अमृत विचार। सप्ताहांत और पितृ पक्ष के चलते इन दिनों तीर्थनगरी पर्यटकों और तीर्थयात्रियों से गुलजार है। तीर्थनगरी में बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंच रहे हैं। वहीं चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या भी पिछले कुछ दिनों में खासी बढ़ गई है। पाकिस्तान के 48 सिख यात्रियों का जत्था श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हो गया। इस वर्ष जत्थेदार सरदार सतेंद्रपाल सिंह के साथ 48 सदस्यीय दल श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पहुंचा है।

शनिवार को यह दल ऋषिकेश के गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट में पहुंच गया था। देहरादून में फारेन रिलेशन आफिसर (एफआरओ) को सूचित करने के बाद यह जत्था दोपहर में ऋषिकेश से श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए रवाना हुआ। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष स. नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस जत्थे में कुल 48 लोग शामिल हैं। रविवार रात जोशीमठ में विश्राम करने के बाद सोमवार को यह हेमकुंड साहिब के लिए प्रस्थान कर गया।

संबंधित समाचार