रामनगर: कार्बेट का गर्जिया पर्यटन जोन बंद हुआ तो सड़कों पर उतरेगी जनता
रामनगर, अमृत विचार। कार्बेट नेशनल पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन को अन्यंत्र स्थानन्तरित करने की मात्र की सूचना से ढिकुली, गर्जिया, सुंदरखाल व मोहान क्षेत्र के स्थानीय लोग व पर्यटन कारोबारी भड़क उठे हैं। गुस्साए लोगों ने पर्यटन कारोबारी वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट व कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक …
रामनगर, अमृत विचार। कार्बेट नेशनल पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन को अन्यंत्र स्थानन्तरित करने की मात्र की सूचना से ढिकुली, गर्जिया, सुंदरखाल व मोहान क्षेत्र के स्थानीय लोग व पर्यटन कारोबारी भड़क उठे हैं। गुस्साए लोगों ने पर्यटन कारोबारी वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में स्थानीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट व कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक नीरज शर्मा को ज्ञापन सौंप अपना विरोध जताया है।
वहीं विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने पर्यटन कारोबारियों को गर्जिया पर्यटन जोन को स्थानांतरित नहीं होने दिए जाने का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पार्क के अधिकारियों से मिलकर समस्या का हल खोजा जायेगा। पर्यटन कारोबारी वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस सड़क को खराब व खतरनाक बताया जा रहा है वहां पर दो साल से गाड़ियों की आवाजाही है, अब तक कोई समस्या नहीं आई।
उन्होंने कहा कि उस सड़क को ठीक कराने या अन्य विकल्प ढूंढने के बजाय गेट को अन्यत्र शिफ़्ट करने जैसा तुगलकी फरमान अधिकारियों की अकर्मण्यता को दिखाता है। इको विकास समिति ढिकुली के अध्यक्ष राजेंद्र छिमवाल ने कहा कि कॉर्बेट के दुष्प्रभाव से सबसे ज्यादा ढिकुली, सुंदरखाल मोहान के लोग प्रभावित रहते है तथा समय-समय पर कॉर्बेट के अधिकारियों-कर्मचारियों को हर स्थिति में सहयोग करते है मगर उनके क्षेत्र से गेट अन्यत्र शिफ्ट करना उनके साथ नाइंसाफी होगी। किशोर कुमार ने कहा गेट को किसी भी दशा में शिफ़्ट नहीं होने दिया जाएगा। गेट शिफ्ट होने पर आंदोलन किया जाएगा।
जगदीश छिमवाल ने कहा कि इस क्षेत्र में गर्जिया पर्यटन जोन खोलकर जो सौगात इस क्षेत्र को दी गई वो यहाँ से हटाना पूरे क्षेत्र के साथ छलावा होगा। इस दौरान वीरेंद्र सिंह रावत, राजेन्द्र छिमवाल, किशोर कुमार, जगदीश छिमवाल, उमर मोहम्मद, मोहन सुयाल, अहमद हुसैन, वसीम अहमद, भाष्कर छिमवाल, शौरभ नैनवाल, उमेश ध्यानी, चन्द्रशेखर सती, संदीप कुमार, कैलाश नैनवाल, राहुल जोशी, संजय छिमवाल, संजय पढलनी, नफ़ीस हुसैन व देवेंद्र कुमार मौजूद रहे।
