IND vs AUS 1st T20 : ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक, किसे मिलेगा मौका? भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच आज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया की कोशिश यहां अपनी परफेक्ट प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन खोजने पर …

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेला जाना है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया की कोशिश यहां अपनी परफेक्ट प्लेइंग-11 कॉम्बिनेशन खोजने पर होगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी अपने वर्ल्ड कप टाइटल को डिफेंड करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। दोनों टीमों के बीच आज मोहाली में शाम 7.00 बजे मैच शुरू होगा।

आपको बता दें कि विश्व कप से पहले होने वाले छह मैचों में कुछ तेज गेंदबाजों को भले ही विश्राम दिया गया है। लेकिन, इसे छोड़कर भारत अपनी मजबूत टीम के साथ ही उतर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के बाद भारत तीन मैचों के लिए दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेगा। टी20 प्रारूप में लचीलापन बनाए रखना महत्वपूर्ण होता, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि ऑस्ट्रेलिया में होने वाली आईसीसी प्रतियोगिता से पहले उनके खिलाड़ी सभी सवालों का जवाब ढूंढने का प्रयास करेंगे।

बुमराह-हर्षल करने जा रहे कमबैक
भारत ने भले की एशिया कप में अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन उसने इस दौरान कई बदलाव भी किए। भारत की गेंदबाजी की कमजोरियां भी इस टूर्नामेंट में खुलकर सामने आईं, लेकिन हर्षल पटेल और जसप्रीत बुमराह की वापसी से आक्रमण को मजबूती मिली है।

पंत और कार्तिक में किसे मिलेगा मौका?
रोहित शर्मा ने साफ कर दिया कि विश्व कप में उनके साथ केएल राहुल ही पारी का आगाज करेंगे, लेकिन यहां संभावना है कि उनके साथ विराट कोहली पारी की शुरुआत करने के लिए उतरें। अपनी पिछली टी20 पारी में शतक जड़ने वाले कोहली को सलामी बल्लेबाज के रूप में उतारा जा सकता है। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में चोटी के चार बल्लेबाज तय हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं है कि अंतिम एकादश में विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को चुना जाएगा या दिनेश कार्तिक को। वैसे रवींद्र जडेजा के चोटिल होने के कारण भारत ऋषभ पंत को बाएं हाथ का बल्लेबाज होने के कारण कार्तिक पर तरजीह दे सकता है। कार्तिक फिनिशर की भूमिका के लिए टीम में लिए गए हैं।

टीम इस प्रकार हैं:
ऑस्ट्रेलिया: सीन एबॉट, एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, आरोन फिंच (कप्तान), कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, ग्लेन मैक्सवेल, केन रिचर्डसन, डेनियल सैम्स, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, एडम ज़म्पा।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

ये भी पढ़ें : भारतीय फुटबॉल के भविष्य पर पीएम मोदी से चर्चा कर सकते हैं फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो

 

संबंधित समाचार