बरेली: खेत पर गई गर्भवती महिला के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। थाना बिशारतगंज क्षेत्र में खेत पर गई एक तीन महीने की गर्भवती महिला को वहीं के रहने वाले तीन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही उसे धमकी दी अगर वह इस बारे में अपने पति को बताती है उसके पति व उसे जान से खत्म कर दिया …

बरेली, अमृत विचार। थाना बिशारतगंज क्षेत्र में खेत पर गई एक तीन महीने की गर्भवती महिला को वहीं के रहने वाले तीन युवकों ने पकड़ लिया और उसके साथ गैंगरेप किया। साथ ही उसे धमकी दी अगर वह इस बारे में अपने पति को बताती है उसके पति व उसे जान से खत्म कर दिया जाएगा। थाने में शिकायत करने पर भी जब सुनवाई नहीं हुई तो आज महिला अपने पति के साथ एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची। महिला के पति का कहना है आरोपियों ने उसकी तीन महीने की गर्भवती पत्नी के साथ दुष्कर्म किया जिससे उसे गर्भपात हो गया। वहीं अब आरोपी युवक उसे और उसके परिवार को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। फिलहाल एसएसपी ने पीड़िता को न्याय का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आला हज़रत के उर्स को लेकर कुतुबखाना व्यापारियों ने खोला बाजार, ओवर ब्रिज के निर्माण विराेध में भूख हड़ताल जारी

 

संबंधित समाचार