बदरीनाथ: पीएम मोदी के सलाहकार व उप सचिव बदरीनाथ पहुंचे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदरीनाथ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव …

बदरीनाथ, अमृत विचार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भाष्कर खुल्बे बदरीनाथ धाम पहुंच गए हैं। उन्होंने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने बदरीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया।

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उनका स्वागत किया। उनके साथ प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव मंगलेश घिल्ड़ियाल भी मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 13 लाख के पार पहुंच गया है। अभी तक 13,05636 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि इन दिनों धाम में बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं।

 

संबंधित समाचार