दुनिया ‘गहरे संकट’ में है, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख की विश्व नेताओं को चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने विश्व नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘दुनिया गहरे संकट’’ में है। उन्होंने गत तीन साल में पहली बार विश्व नेताओं के साथ होने वाली आमने-सामने की बैठक से पहले कहा कि संघर्ष, जलवायु आपदा, बढ़ती गरीबी और असमानता एवं यूक्रेन पर रूस के हमले के …

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने विश्व नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘‘दुनिया गहरे संकट’’ में है। उन्होंने गत तीन साल में पहली बार विश्व नेताओं के साथ होने वाली आमने-सामने की बैठक से पहले कहा कि संघर्ष, जलवायु आपदा, बढ़ती गरीबी और असमानता एवं यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद महाशक्तियों के बीच पैदा हुई दरार को पाटने के लिए काम करने की जरूरत है।

नेताओं की मंगलवार को शुरू हो रही बैठक में भाषण और टिप्पणी से पहले गुतारेस ने रेखांकित किया कि ‘‘ न केवल जलवायु परिवर्तन के संकट से धरती को बचाने की बल्कि कोविड-19 महामारी से निपटने की भी ‘वृहद’ चुनौती है। ’’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव के मुताबिक पृथ्वी पहले ही ‘‘बारूद के ढेर पर है।’’ उन्होंने रेखांकित किया कि विकासशील देशों के समक्ष महामारी से उबरने के लिए वित्तीय संसाधन की कमी की चुनौती है जिसकी वजह से उन देशों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला अधिकारों पर विपरीत असर पड़ सकता है। गुतारेस मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के वार्षिक सत्र को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने इमरान को दी चेतावनी, कहा- सेना प्रमुख की नियुक्ति विवाद का विषय नहीं हो सकता

संबंधित समाचार