चंपावत: पंचेश्वर में एंग्लिंग सेंटर की स्थापना को स्वीकृति, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चम्पावत, अमृत विचार। पंचेश्वर में एंग्लिंग सेंटर की स्थापना हेतु शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जनपद के अंतर्गत सरयू और काली नदियों पर 5 एंग्लिंग बीट को चयनित किया गया है। जिलाधिकारी चम्पावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिनों चम्पावत भ्रमण के दौरान …

चम्पावत, अमृत विचार। पंचेश्वर में एंग्लिंग सेंटर की स्थापना हेतु शासन से प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। जनपद के अंतर्गत सरयू और काली नदियों पर 5 एंग्लिंग बीट को चयनित किया गया है।

जिलाधिकारी चम्पावत नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिनों चम्पावत भ्रमण के दौरान पंचेश्वर में एग्लिंग सेंटर की स्थापना की घोषणा की थी। जिला पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ ने बताया कि वर्तमान में जनपद के अंतर्गत सरयू और काली नदियों पर 5 एंग्लिंग बीट को चयनित किया गया है, जिनको स्थानीय युवक मंगल दलों के माध्यम से संचालित करनाप्रस्तावित है। एंग्लिंग सेंटर के निर्माण होने से पंचेश्वर क्षेत्र में आगमन करने वाले पर्यटकों को सुविधा प्राप्त होगी तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

चालू ज़िला योजना 2022-23 में भी एंग्लिंग प्रशिक्षण एवं उपकरणों के क्रय हेतु 2 लाख रुपये की धनराशि अनुमोदित की गयी है, जिसका उपयोग क्षेत्रवासियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किए जाने में किया जाएगा।

संबंधित समाचार