हल्द्वानी: पेंशन कटौती के फैसले के विरोध में राजकीय पेंशनर संघर्ष समिति ने जमकर की नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य प्राधिकरण के विज्ञापन को लेकर पेंशनरों में आक्रोश है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर न्यायालय के निर्णय से पूर्व किसी प्रकार का निर्णय लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को राजकीय पेंशनर संघर्ष समिति के बैनर तले बुद्ध पार्क पर धरने पर बैठे पेंशनरों ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण ने एसजीएचएस …

हल्द्वानी, अमृत विचार। स्वास्थ्य प्राधिकरण के विज्ञापन को लेकर पेंशनरों में आक्रोश है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर न्यायालय के निर्णय से पूर्व किसी प्रकार का निर्णय लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

आरोप लगाया कि प्राधिकरण की ओर से काटी गई धनराशि की बंदरबांट की जा रही है। शासन और प्राधिकरण की मिलीभगत का खामियाजा पेंशनरों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण ने पेंशन में जबरन कटौती की तो वह आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर वीर सिंह बिष्ट, यतीश पंत, इंद्रलाल आर्य, बीडी गुरुरानी, पीसी जोशी, बीडी शर्मा, ललित लोहनी, पान सिंह मेहरा, डिकर देव जोशी, केडी परगाईं, जगदीश तिवारी, एसएस बंगारी, गुलाब राम, लाल सिंह बिष्ट, मदन मोहन जोशी, विनोद जोशी, दिनेश बिष्ट, उर्वादत्त जोशी, विनय अग्रवाल, कृष्ण सिंह, आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार