हल्द्वानी: सीतावनी तीर्थ स्थल को हस्तांतरित करने की मांग पर अड़ा वाल्मीकी समाज, आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीतावनी तीर्थ स्थल को हस्तांतरित करने सहित विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम संगठन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। संगठन ने विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके निदान की मांग की। संगठन ने सीतावनी की भूमि हस्तांतरित करने, तीर्थ स्थल …
हल्द्वानी, अमृत विचार। सीतावनी तीर्थ स्थल को हस्तांतरित करने सहित विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग को लेकर भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज भावाधस भीम संगठन का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। संगठन ने विभिन्न समस्याओं का जिक्र करते हुए उनके निदान की मांग की।
संगठन ने सीतावनी की भूमि हस्तांतरित करने, तीर्थ स्थल की समिति बनाने की अनुमति देने सहित अन्य समस्याओं के निदान की मांग की। संगठन ने दैनिक व संविदा सफाई कर्मचारियों को 500 रुपया प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करने की मांग की। धरना प्रदर्शन में वीरेश भीम, नीरज पराशर, कैलाश एलव्य, मदन पाल, राकेश कुमार, मुकेश चौधरी, सतीश पारछे, एडवोकेट धरमवीर आदि मौजूद थे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
