हल्द्वानी: दीपावली से पहले मोमबत्तियां बनाने में जुटी समूहों की महिलाएं, सोशल मीडिया से मिल रहे ऑर्डर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोमबत्तियां बनाने में जुट गई हैं। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल समूहों को सोशल मीडिया के माध्यम से भारी मात्रा में मोमबत्ती बनाने के ऑर्डर मिल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दीपावली पर्व के नजदीक आते ही स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मोमबत्तियां बनाने में जुट गई हैं। गिरिजा बुटीक एवं महिला विकास संस्था की अध्यक्ष गीता सत्यवली ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल समूहों को सोशल मीडिया के माध्यम से भारी मात्रा में मोमबत्ती बनाने के ऑर्डर मिल रहे हैं।

मां वैष्णो स्वयं सहायता समूह में इन दिनों महिलाएं भारी मात्रा में मोमबत्ती तैयार कर रही हैं। जिसमें उच्चतम क्वालिटी के सुपर वाइट मॉम का प्रयोग किया जा रहा है। बताया कि बाजार से डिजाइनर मोमबत्तियों की अधिक डिमांड आ रही है। मोमबत्तियों की बिक्री से दीपावली पर समूहों की महिलायें अच्छी आय अर्जित कर सकेंगी।

संबंधित समाचार