बरेली : 104वें उर्स-ए-रजवी का आगाज, जायरीनों की आमद शुरू, अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आला हजरत के 104वें उर्स-ए-रजवी का आगाज हो गया। इससे पहले आला अधिकारियों ने उर्स क्षेत्र का मुआयना किया। एसपी सिटी राहुल भाटी, एडीएम सिटी आरडी पांडेय समय कई अधिकारियों ने मौके पर जाकर जहां दुकानें लगी हैं वहां का दौरा किया। सुबह से जायरीनों का आना शुरू हो गया …

बरेली, अमृत विचार। बरेली में आला हजरत के 104वें उर्स-ए-रजवी का आगाज हो गया। इससे पहले आला अधिकारियों ने उर्स क्षेत्र का मुआयना किया। एसपी सिटी राहुल भाटी, एडीएम सिटी आरडी पांडेय समय कई अधिकारियों ने मौके पर जाकर जहां दुकानें लगी हैं वहां का दौरा किया। सुबह से जायरीनों का आना शुरू हो गया है। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस बल व पैरामिलेट्री फोर्स के साथ संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया एवं पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी ट्रैफिक पुलिस को निर्देशित किया गया है। वहीं दरगाह की तरफ से वालंटियर्स तैनात कर दिए गए है। सिटी स्टेशन,चौपला रोड, मिनी बाइपास पर यातायात व्यवस्था दुरस्त की गई है।


ये भी पढ़ें : बरेली सिटी से मथुरापुर तक जायरीन के लिए मिलेगी निशुल्क बस सेवा की सुविधा

संबंधित समाचार