काशीपुर: 220 महिलाओं को ग्राम गौरव सम्मान से किया सम्मानित
काशीपुर, अमृत विचार। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समूह में जोड़कर महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का कार्य करने वाली जिले की सक्रिय 220 महिला सीआरपी …
काशीपुर, अमृत विचार। उदयराज हिंदू इंटर कॉलेज में कृषि एवं कृषक कल्याण, उद्यान, ग्राम्य विकास विभाग एवं जनपद प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने सेवा पखवाड़ा के तहत ग्राम गौरव सम्मान समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने समूह में जोड़कर महिलाओं को स्वावलंबन बनाने का कार्य करने वाली जिले की सक्रिय 220 महिला सीआरपी एवं सीनियर सीआरपीएफ को उत्कृष्ठ कार्य करने पर ग्राम गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि पां साल के भीतर समूहों की महिलाओं की आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राज्य के 95 विकासखंडो में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। वहां पर डीएम युगल किशोर पंत, महिला आयोग उपाध्यक्ष शायरा बानो, पूर्व दर्जा मंत्री कैलाश पंत, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीडीओ विशाल मिश्रा, हिमांशु जोशी, जिला विकास अधिकारी तारा ह्यांकी, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, बीडीओ सीआर आर्य आदि मौजूद रहे। इसके बाद पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार जमीनी तौर पर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को लाभ पहुंच रही है। सरकार के कैबिनेट के फेरबदल और विस्तार को लेकर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व इसके बारे में फैसला करेंगी।
स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम से रहे नदारद
काशीपुर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के काशीपुर कार्यक्रम में स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी समेत कई बड़े नेताओं की अनुपस्थिति दिखने पर जब सवाल किया किया गया तो उन्होंने बचाव करते हुए कहा कि मेयर ऊषा चौधरी शहर से बाहर हैं, जबकि विधायक की तबीयत ठीक नहीं है। जिसके वजह से वह नहीं आ सके।
