उत्तराखंड: दिसंबर 2023 तक केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाना अपडेट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। अपार आस्था के केंद्र बाबा केदार के धाम केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम महायोजना …

देहरादून, अमृत विचार। अपार आस्था के केंद्र बाबा केदार के धाम केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण और बदरीनाथ धाम महायोजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं। केदारपुरी में तीन चरणों में पुनर्निर्माण कार्य होने हैं। प्रथम चरण के कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि, द्वितीय चरण के कार्य हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ व बदरीनाथ दोनों धामों में चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति जानी है। कार्य तेजी से चल रहे हैं। दिसंबर, 2023 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ दौरे पर आ सकते हैं। उन्होंने पहले से ही उन्हें इस दौरे के लिए अनुरोध किया है।

बताते चलें कि केदारनाथ धाम में प्रथम चरण में तीर्थपुरोहितों के घर, आस्था पथ, सुरक्षा दीवार, केदारनाथ मंदिर से पैदल मार्ग व चबूतरे, केदारनाथ मंदिर परिसर का चौड़ीकरण, केदारनाथ से गरुड़चट्टी तक पैदल मार्ग , सरस्वती नदी पर पुल, मंदाकिनी नदी पर गरुड़चट्टी जाने के लिए पुल, मंदाकिनी व सरस्वती नदी पर सुरक्षा घाट, गढ़वाल मंडल विकास निगम के भवन, हेलीपैड जैसे कई निर्माण कार्य हो चुके हैं।

केदारनाथ धाम में इन दिनों दूसरे चरण के कार्य चल रहे हैं। इसके तहत कुल 21 कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें 10 कार्य इसी वर्ष पूरे होने हैं।

संबंधित समाचार