हल्द्वानी: भाजपा व जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा व जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सहयोग से सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में विधायक बंशीधर भगत ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर बांटे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। दूसरे क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे। ब्लॉक स्थित बैंक्वेट …

हल्द्वानी, अमृत विचार। भाजपा व जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के सहयोग से सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविर में विधायक बंशीधर भगत ने दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और व्हीलचेयर बांटे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को सरकार की ओर से हर संभव मदद दिलाई जाएगी। दूसरे क्षेत्रों में भी ऐसे शिविर लगाए जाएंगे।

ब्लॉक स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित शिविर में 27 लोगों का पंजीकरण किया गया। दस्तावेज पूरे होने पर उन्हें भी समाज कल्याण विभाग की ओर से कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। विधायक बंशीधर ने कहा कि 2 अक्तूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा जिला महामंत्री कमल नयन जोशी, प्रदीप जनौटी, जिला मंत्री प्रताप बोरा, मंडल अध्यक्ष नवीन भट्ट, पार्षद प्रमोद तोलिया, कमल पांडे, गणेश शाह, नवीन बेलवाल, चंद्र प्रकाश, खीम सामंत समेत कठघरिया, भगवानपुर, कुसुमखेड़ा व पनियाली क्षेत्र से पहुंचे दिव्यांगजन मौजूद रहे।

संबंधित समाचार