रुद्रपुर: नाबालिग के अपहरण करने के मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
रुद्रपुर, अमृत विचार। एक कॉलोनी की नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फैसल गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सात टीमों व सर्विलांस एवं सुरागरसी के बाद मुरादाबाद मार्ग रामपुर तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में इजाफा …
रुद्रपुर, अमृत विचार। एक कॉलोनी की नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फैसल गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सात टीमों व सर्विलांस एवं सुरागरसी के बाद मुरादाबाद मार्ग रामपुर तिराहे से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने पॉक्सो सहित कई धाराओं में इजाफा करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताते चलें कि नाबालिग को गांधी कॉलोनी का रहने वाले फैसल अब्बासी पर 18 अगस्त 2022 को अपहरण कर ले जाने का आरोप था। जिसकी गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के आदेश पर पुलिस की सात टीमों का गठन किया गया था।
गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ सदर आशीष भारद्वाज ने बताया कि तीन टीमों को सर्विलांस और सुरागरसी के लिए लगाया था। इसके अलावा बाकी टीमों को यूपी और दिल्ली सहित कई क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया। नाबालिग के अपहरण में मददगार बने गांधी कॉलोनी की सम्मो, ईमली खेड़ा रामपुर यूपी के गुलवेज, जहाज बिल्डिंग इसारतपुर थाना गलशहीद मुरादाबाद के शौकल अली और पहाड़ी गेट काशीराम कॉलोनी रामपुर के सारिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था।
