रुद्रपुर: लव जिहाद प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर में हुए लव जिहाद प्रकरण में पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। गदरपुर क्षेत्र की एक महिला ने आरोपी पर लव जिहाद में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। गुरुवार को घटना का खुलासा …

रुद्रपुर, अमृत विचार। गदरपुर में हुए लव जिहाद प्रकरण में पुलिस ने आरोपी दानिश उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। गदरपुर क्षेत्र की एक महिला ने आरोपी पर लव जिहाद में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे।

गुरुवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 21 सितंबर 2022 को गदरपुर क्षेत्र की एक महिला ने दानिश उर्फ दीपक निवासी सकैनिया गदरपुर के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने, अश्लील फोटो डालकर ब्लैकमेलिंग करने, शादीशुदा होने की बात छिपाने और फर्जी आईडी बनाकर लव जिहाद में फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

एसएसपी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जब फर्जी फेसबुक आईडी की पड़ताल की,तो पता चला कि आरोपी एक टैक्सी चालक है और वर्ष 2017 में दीपक नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। जिसमें ज्यादातर अलग धर्म की महिलाएं या फिर युवतियों होती थी।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी से हुई पूछताछ में पता चला कि शिकायतकर्ता महिला एक गत्ता कंपनी में काम करती थी। जहां उसकी मुलाकात महिला से हुई। उसने महिला को अविवाहित होने और अपना नाम दीपक बताकर अपने प्रेम जाल में फंसाया और बाद में उसकी अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर पैसा ऐंठने लगा।

एसएसपी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष गदरपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी दानिश उर्फ दीपक को सकैनिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग,पॉक्सो सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

संबंधित समाचार