बरेली: महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति से हुआ था मामूली विवाद
बरेली, अमृत विचार। पति से हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शाही थाने के गांव बखरी अब्दुल्लागंज निवासी ओमपाल की 30 वर्षीय पत्नी शिव लता की लाश कल शाम को उसके घर में …
बरेली, अमृत विचार। पति से हुए मामूली विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाही थाने के गांव बखरी अब्दुल्लागंज निवासी ओमपाल की 30 वर्षीय पत्नी शिव लता की लाश कल शाम को उसके घर में छत के कुंडे से बंधी साड़ी के सहारे फांसी पर लटकी पाई गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के पति ने बताया कि उसका कल सुबह पत्नी से मामूली विवाद हुआ था जिसके बाद मैं काम पर चला गया और बच्चे भी अपने स्कूल चले गए। घर में अकेली शिव लता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
शाम को जब बच्चे घर वापस लौटे तो उन्होंने मां के शव को फांसी पर लटके देखा और घटना की जानकारी पड़ोसियों को दी। मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मृतका के पति को सूचना दी। पुलिस को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी। मृतका तीन बच्चों की मां थी।
यह भी पढ़ें- बरेली: पैगाम-ए-मुफ्ती-ए-आजम हिंद कॉन्फ्रेंस में जुटे उलेमा और अकीदतमंद
