देहरादून: विधानसभा भर्ती मामले में तीन सदस्यीय समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को सौंपी जांच रिपोर्ट
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण पर थीं। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने …
देहरादून, अमृत विचार। उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामले में तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट गुरुवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि वह दो दिन के अपने विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के भ्रमण पर थीं। गुरुवार देर रात देहरादून उनके शासकीय आवास पर पहुंचने पर जांच समिति ने उन्हें रिपोर्ट सौंप दी है। इस मौके पर जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया, एसएस रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल मौजूद रहे।
बताते चलें कि भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवाओं का आक्रोश चरम पर है। वहीं इस बीच डीजीपी अशोक कुमार का बयान सामने आया है कि यूकेएसएसएसी पेपरलीक मामले में की जा रही एसटीएफ की जांच अंतिम चरण पर है। मामले में 41 आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी एसटीएफ अब जांच के अंतिम पड़ाव पर है। वहीं डीजीपी के इस बयान के बाद युवाओं और सामाजिक संगठनों में आक्रोश है। युवा लगातार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
