हल्द्वानी: समाज कल्याण के कर्मचारी की कार को मारी टक्कर, अब नहीं दे रहा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अृमत विचार। समाज कल्याण निदेशालय में कार्यरत एक कर्मचारी की कार को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। अब आरोपी चालक मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लामाचौड़ निवासी लोकेश सनवाल का कहना है कि 28 अगस्त को वह अपने …

हल्द्वानी, अृमत विचार। समाज कल्याण निदेशालय में कार्यरत एक कर्मचारी की कार को अन्य वाहन ने टक्कर मार दी। अब आरोपी चालक मुआवजा देने से इनकार कर रहा है। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

लामाचौड़ निवासी लोकेश सनवाल का कहना है कि 28 अगस्त को वह अपने मामा से मुलाकात कर अपनी कार यूके 04 एई 5052 से निदेशालय कार्यालय लौट रहे थे। इस दौरान व्हाइट हाल स्कूल के पास तेज रफ्तार बोलेरो यूके 04 एफ 8922 ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि उस समय आरोपी ने आश्वासन दिया था कि वह वाहन को ठीक करने का खर्च वहन करेगा, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

संबंधित समाचार