हल्द्वानी: सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य के कक्ष में जड़ दिया ताला
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में एक बार फिर चुनावी राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एमबीपीजी कॉलेज में एक बार फिर चुनावी राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू करने की मांग को लेकर प्राचार्य कक्ष में ताला जड़ दिया। साथ ही प्राचार्य कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।
परिषद कार्यकर्ताओं का कहना है कि लगातार स्नातक प्रथम सेमेस्टर में सभी आवेदकों को दाखिला दिए जाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को प्राचार्य को ज्ञापन देकर सांध्यकालीन कक्षाएं शुरू कर सभी आवेदकों को दाखिला दिए जाने की मांग की थी। इसके साथ ही तीन दिन का अल्टीमेटम दिया था।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि शुक्रवार तक विश्वविद्यालय और सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया है। ऐसे में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में कॉलेज में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। संगठन के जिला संयोजक सूरज रमोला ने बताया कि अगर आज शाम तक कोई आदेश जारी नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करते हुए कॉलेज परिसर में धरना शुरू कर देंगे।
