रामनगर: स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश शुल्क जमा करने का अंतिम अवसर
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए,बीएससी, बीकॉम) प्रथम मेरिट सूची से लेकर अंतिम मेरिट सूची तक प्रवेश प्राप्त कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जो किन्हीं कारणों से पोर्टल पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर पाए थे, उनके लिए फीस का पोर्टल 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से रात्रि …
रामनगर, अमृत विचार। पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए,बीएससी, बीकॉम) प्रथम मेरिट सूची से लेकर अंतिम मेरिट सूची तक प्रवेश प्राप्त कर चुके ऐसे अभ्यर्थी जो किन्हीं कारणों से पोर्टल पर प्रवेश शुल्क जमा नहीं कर पाए थे, उनके लिए फीस का पोर्टल 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से रात्रि 11:59 तक खोला जा रहा है। जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से फीस जमा नहीं कर पाए थे, अपनी फीस जमा कर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें।
यह जानकारी देते हुए कॉलेज प्रबन्धन ने कहा है कि अंतिम तिथि के पश्चात ऐसे अभ्यर्थियों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा और उनके स्वीकृत प्रवेश निरस्त कर दिए जाएंगे जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
