गदरपुर: ई-समाधान चौपाल में 32 शिकायतें दर्ज, 17 का किया समाधान
गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम सकैनिया में ई-समाधान चौपाल में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सड़क, नाली, नहर, नाली, राशन कार्ड आदि की 32 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें 17 शिकायतों का समाधान डीएम ने किया। शुक्रवार को ग्राम सकैनिया में राजकीय इण्टर कालेज में ई-समाधान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम राकेश …
गदरपुर, अमृत विचार। ग्राम सकैनिया में ई-समाधान चौपाल में एसडीएम ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। सड़क, नाली, नहर, नाली, राशन कार्ड आदि की 32 शिकायतें दर्ज की गयी। जिसमें 17 शिकायतों का समाधान डीएम ने किया। शुक्रवार को ग्राम सकैनिया में राजकीय इण्टर कालेज में ई-समाधान चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में एसडीएम राकेश चन्द्र तिवारी ने शेष समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण के दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी शेखर जोशी, मंडी समिति अध्यक्ष सुभाष गुम्बर, गीता जोशी, हरीश चंद्र कांडपाल, पीसी पंत, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सजीव सरना, के एन जोशी सीएचसी, अमित मेहरा ब्लॉक ऑफिसर, मंडी समिति सचिव कैलाश चंद शर्मा, जेई विद्युत विभाग मेहताब अली, प्रधान मीना देवी, संजय चौधरी आदि उपस्थित थे।
