उधमसिंह नगर: भर्ती घोटाले के मामले में दो पीआरडी जवानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उधमसिंह नगर, अमृत विचार। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिये पीआरडी जवान की नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ऊधमसिंह नगर की ओर से विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। ग्राम गणेशपुर निवासी ज्ञानचंद्र पुत्र वीर सिंह ने 30 जून 2022 …
उधमसिंह नगर, अमृत विचार। फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों के जरिये पीआरडी जवान की नौकरी पाने के मामले में पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ऊधमसिंह नगर की ओर से विभिन्न धाराओं में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
ग्राम गणेशपुर निवासी ज्ञानचंद्र पुत्र वीर सिंह ने 30 जून 2022 को एवं ग्राम भीकमपुरी निवासी हरि सिंह पुत्र कल्लू सिंह ने 5 जुलाई 2022 को अलग-अलग शिकायती पत्र अधिकारियों को प्रेषित कर पीआरडी स्वयंसेवक ग्राम केलाबंदवारी बाजपुर निवासी नंदराम पुत्र धन सिंह व मोहल्ला केशवनगर वार्ड नंबर-6 बाजपुर निवासी शमी अहमद पुत्र अहमद नबी पर आरोप गए कि इन लोगों ने भर्ती होने के लिए फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्रों का प्रयोग किया गया है।
11 जुलाई खंड विकास अधिकारी बाजपुर ने दोनों के भर्ती संबंधी शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच करने के लिए विकासखंड स्तरीय समिति गठित की। जांच समिति ने आरोपित नंदराम पुत्र धन सिंह के शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (टीसी) रजिस्ट्रेशन क्रमांक 619 फर्जी पाई है, जबकि दूसरे आरोपी शमी अहमद के कक्षा आठ व हाईस्कूल के शैक्षिक प्रमाणपत्रों में अलग-अलग टीसी, अंकतालिका तथा जन्मतिथि भी विभिन्न पाई गई है।
