भारतीय परिधान बहुत क्लासी होते हैं : एवलिन शर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जर्मन-भारतीय अभिनेत्री एवलिन शर्मा को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं। वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। उन्होंने कहा, “अभी करने के लिए कुछ खास नहीं है। लिहाजा, मैं अलग-अलग लुक ट्राई कर रही हूं। भारतीय परिधान मुझे बहुत पसंद हैं। वो बहुत ही …

मुंबई। जर्मन-भारतीय अभिनेत्री एवलिन शर्मा को भारतीय परिधान बहुत पसंद हैं। वह विभिन्न रंगों के भारतीय परिधानों में अपनी ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं।

उन्होंने कहा, “अभी करने के लिए कुछ खास नहीं है। लिहाजा, मैं अलग-अलग लुक ट्राई कर रही हूं। भारतीय परिधान मुझे बहुत पसंद हैं। वो बहुत ही क्लासी होते हैं। बतौर अभिनेत्री हमें अपने लुक्स के साथ प्रयोग करने की जरूरत होती है और यह हमें हमेशा काम आता है। इसके अलावा ये हमें सोशल मीडिया पर साझा करने के लिए अच्छी सामग्री भी देता है।”

देसी लुक के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “जब मैं कनाडा में थी, तब मैंने ये लुक ट्राई किया था और मुझे लगता है कि यह मुझ पर जंचता है।”

एवलिन ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत 2012 में ‘फ्रॉम सिडनी विद लव’ से की थी। इसके बाद उन्हें ‘नौटंकी साला’, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘यारियां’ और ‘साहो’ जैसी फिल्मों में देखा गया।

संबंधित समाचार