हल्द्वानी: घर में रखी दारू पीने के बाद माल समेट कर फरार हुआ चोर गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। दारू पीने के बाद लाखों की चोरी करने वाला चोर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। चोर के पास से पुलिस ने चोरी गई रकम और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी पहले भी कुछ मामलों में जेल की हवा खा चुका है। एसएसपी पंकज भट्ट ने गुडवर्क …

हल्द्वानी, अमृत विचार। दारू पीने के बाद लाखों की चोरी करने वाला चोर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर दबोच लिया। चोर के पास से पुलिस ने चोरी गई रकम और मोबाइल भी बरामद कर लिया है। आरोपी पहले भी कुछ मामलों में जेल की हवा खा चुका है। एसएसपी पंकज भट्ट ने गुडवर्क करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए ईनाम की घोषणा की है।

पुलिस बहुउद्देशीय भवन में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि बीती 23 सितंबर को धर्मपाल कालोनी बरेली रोड निवासी चक्षु तेजवानी पुत्र एसएस तेजवानी के घर चोरी हो गई। चोर छत पर मॉम्टी के रास्ते घर में दाखिल हुआ। चक्षु के मुताबिक चोर घर से छह लाख की नगदी, 30 हजार का मोबाइल और पर्स से पांच हजार रुपए ले गया।

जबकि पुलिस जांच में सामने आया कि चोर कुल चार लाख 70 हजार की नगदी और 30 रुपए कीमत का मोबाइल ले गया। केस दर्ज कर मामले की की जांच मेडिकल चौकी प्रभारी हरिराम को सौंपी गई। तीन टीमें बनाकर जांच को आगे बढ़ाया गया। 50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगालने के बाद चोर की तस्वीर साफ हो गई। और 24 सितंबर को ही गांधी इण्टर कालेज गेट के पास से तौफीक पुत्र मसीत निवासी नूरी मस्जिद इन्द्रानगर बनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से चार लाख 70 हजार रुपए और मोबाइल बरामद कर लिया गया।

एसपी सिटी ने बताया कि चोर को वारदात के दौरान में शराब भी मिली, जिसने उसे वहीं पी और फिर माल लेकर फरार हुआ। आरोपी नशे का लती है और इसी लत को पूरा करने के लिए वह घटनाओं को अंजाम देता है। आरोप दो बार पहले भी बनभूलपुरा थानाक्षेत्र से जेल जा चुका है। पुलिस टीम में कोतवाल हरेन्द्र सिंह चौधरी, एसएसआई विजय मेहता, एसआई हरि राम, एसआई संजीत राठौड़, एसआई गुलाब सिंह, का. राजेन्द्र प्रसाद, का. घनश्याम रौतेला, का. प्रदीप, का. इसरार नवी, का. जगदीश भारती थे।

संबंधित समाचार