हल्द्वानी: रानीबाग पुल पर 25 से 29 सितंबर तक सुबह और शाम एक घंटा यातायात रहेगा प्रतिबंधित, ये है वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिये हैं कि उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौला नदी से कटाव के कारण पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर संख्या 17 के निकट अत्यधिक भूस्खलन होने के कारण टावर संख्या 17 एवं व 16 को दूसरे स्थान पर स्थापित करने का कार्य किया जाना है। जिला मजिस्ट्रेट धीराज सिंह गर्ब्याल ने आदेश दिये हैं कि उक्त कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग निकट (वन विभाग चौकी रानीबाग) तथा हल्द्वानी -भीमताल मोटर मार्ग निकट (रानीबाग पुल) को 25 सितंबर से 29 सितंबर 2022 को सुबह सात बजे से आठ बजे तक और अपराह्न तीन बजे से 4 बजे के मध्य पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबन्धित रहेगा।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन को आदेश दिये हैं कि यातायात प्रतिबन्ध के समय पुलिस की तैनाती के साथ ही मार्ग पर दिशा सूचक नोटिस बोर्ड व कार्मिक निर्धारित परिधान में यात्रियों का मार्ग निर्देशन करेंगेे। उन्होंने कहा कि कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का ध्यान रखा जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही ना बरती जाए।

संबंधित समाचार