हल्द्वानी: आय-व्यय व लाभ-हानि पर कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक ने की वार्षिक बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल की ओर से शनिवार को सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों की 40वीं साधारण वार्षिक बैठक आयोजित की गई। राज्य अतिथि गृह स्थित सभागार में आयोजित बैठक में बैंक के आय-व्यय तथा लाभ-हानि समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैंक के चेयरमैन विनय साह की अध्यक्षता …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कूर्मांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल की ओर से शनिवार को सामान्य निकाय के प्रतिनिधियों की 40वीं साधारण वार्षिक बैठक आयोजित की गई। राज्य अतिथि गृह स्थित सभागार में आयोजित बैठक में बैंक के आय-व्यय तथा लाभ-हानि समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात अनिवार्य सीमा 9 फीसदी के सापेक्ष 17.55 फीसदी रहा। इस मौके पर अध्यक्ष विनय साह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, संचालक मंडल की सदस्य उर्मी साह, शैलेंद्र पंत, डॉ. केदार, प्रभात चौधरी, पितांबर दत्त, गिरीश पाठक, सुभाष चंद्र, अमित गर्ग, राजीव गुप्ता, सुमन व्यास, सुषमा, अजय रावत, लीला जोशी, राजीव लोचन साह, जाहिद हुसैन आदि रहे।

संबंधित समाचार