रुद्रपुर: रिश्तेदारी में आई युवती ने घर में रखी नकदी व जेवर पर किया हाथ साफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। रिश्तेदारी में हल्द्वानी से आई युवती घर से 65 हजार की नकदी व लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। खोजबीन कर पीड़िता ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां उसने बताया कि रुपये का बैग उसने अपने पुरुष दोस्त को दे दिया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट …

रुद्रपुर, अमृत विचार। रिश्तेदारी में हल्द्वानी से आई युवती घर से 65 हजार की नकदी व लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गई। खोजबीन कर पीड़िता ने युवती को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जहां उसने बताया कि रुपये का बैग उसने अपने पुरुष दोस्त को दे दिया है। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फाजलपुर महरौला निवासी चमेली ने बताया कि तीन दिन पहले उसके घर ग्राम कमलुवागांजा हल्द्वानी निवासी रिश्तेदार प्रीति आई हुई थी। गुरुवार दोपहर जब वह बाथरूम में गई और कुछ देर बाद वापस आई तो प्रीति घर से गायब थी और अलमारी में रखे 65 हजार की नकदी और सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का लॉकेट, पांच तोले का चांदी का पेंडल, 11 चांदी के सिक्के, 250 ग्राम के चांदी के जेवरात समेत लाखों के जेवरात भी गायब थे।

जिसके बाद उसने प्रीति की खोजबीन शुरू कर दी और वह उसकी तलाश में हल्द्वानी पहुंचे तो प्रीति अपने दोस्त के घर कमलुआगांजा में मिली। इस दौरान उसने चोरी की बात कबूलते हुए बताया कि रुपये व जेवरात का बैग उसने अपने पुरुष मित्र खानपुर बस्ती, रुद्रपुर निवासी रंजीत को दे दिया है। जिसके बाद पीड़िता ने प्रीति को लाकर रम्पुरा चौकी पुलिस के सुपुर्द किया और तहरीर सौपी। पुलिस ने प्रीति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रंजीत की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार