रुद्रपुर: अधंकार में डूबा शहर, लोगों ने पावर हाउस में काटा हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले दो दिन से विद्युत कटौती के कारण शुक्रवार रात को पूरा शहर अंधकार में डूब गया। देर रात तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर भड़के लोगों ने नवोदय पावर हाउस पर जमकर हंगामा काटा। जिसको लेकर कार्मिकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, हंगामे की भनक लगते ही विद्युत अधिकारियों ने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। पिछले दो दिन से विद्युत कटौती के कारण शुक्रवार रात को पूरा शहर अंधकार में डूब गया। देर रात तक विद्युत आपूर्ति नहीं होने पर भड़के लोगों ने नवोदय पावर हाउस पर जमकर हंगामा काटा। जिसको लेकर कार्मिकों से तीखी नोकझोंक भी हुई। वहीं, हंगामे की भनक लगते ही विद्युत अधिकारियों ने फोन बंद कर दिए। हंगामे के बाद रात बारह बजे के बाद बिजली आंख मिचौली करती रही।

शुक्रवार की सुबह नौ बजे से विद्युत विभाग द्वारा पूरे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। जैसे तैस लोगों ने इस उम्मीद के साथ दिन गुजरा की। शायद शाम ढलते ही बिजली सुचारु हो जाएगी। मगर, बिजली नहीं आई। देर रात तक इंतजार करते करते आखिर कार लोगों का गुस्सा फूंट पड़ा और लोग व्यापारी नेता संजय जुनेजा और पूर्व विधायक के भाई संजय ठुकराल के साथ रात बारह बजे नवोदय पावर हाउस पर आ धमके और जमकर हंगामा काटा।

काफी देर चली नोकझोक के बाद अधिकारियों ने अपने फोन बंद कर दिए तो कार्मिकों ने विद्युत आपूर्ति सुचारु की। जैसे ही गुस्साएं लोग अपने घरों को गए। तो कुछ देर बिजली रही और उसके बाद बिजली आंख मिचौली शुरू हो गई। पूरे दिन लाइट नहीं होने से घरों की व्यवस्थाएं चरमरा गई।

लोगों को पेयजल दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, निजि एवं सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पर प्रभाव पड़ा। इस मौके पार्षद प्रतिनिधि शैलेंद्र रावत, पार्षद रंजीत सागर, हरीश अरोरा,मनोज छाबड़ा, राजन राठौर,सूरज झाम,रोहित जग्गा, राकेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार