हल्द्वानी: पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुअता वंदना एजुकेशन सोसायटी के कमल चंद्र तिवारी, हेमंत बगड़वाल, नरेन्द्र सिंह मेहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल द्वारा स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्य के विषय में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। गौलापार स्थित पीएसएमएस इंटर कॉलेज कुंवरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुअता वंदना एजुकेशन सोसायटी के कमल चंद्र तिवारी, हेमंत बगड़वाल, नरेन्द्र सिंह मेहरा ने दीप प्रज्वलन कर किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज बेलवाल द्वारा स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व और उद्देश्य के विषय में विस्तृत जानकारी व कक्षा 12 की पढ़ाई के बाद अपनी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य की ओर निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। प्रबंधक मेहरा द्वारा छात्रों को विद्यालय साफ सुथरा रखने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान स्वयं सेवियों की भाषण प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेवियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर पवन तिवारी, रजनी जोशी, नीमा अनेरिया, प्रतिभा, सुदेश शर्मा मौजूद रहे

संबंधित समाचार