बरेली: कानपुर मुठभेड़ में शहीद जवानों को चैंबर ऑफ कामर्स ने दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने कानपुर में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजिल दी है। इसके लिए बुलाई गई कार्यकारिणी की आपात वेब मीटिंग में कानपुर की घटना पर दुख जताते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। सचिव अभिनव …

बरेली,अमृत विचार। चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने कानपुर में शहीद हुए पुलिस के जवानों को श्रद्धांजिल दी है। इसके लिए बुलाई गई कार्यकारिणी की आपात वेब मीटिंग में कानपुर की घटना पर दुख जताते हुए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. केशव कुमार अग्रवाल ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है।

सचिव अभिनव अग्रवाल ने कहा कि शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूर्व अध्यक्ष घनश्याम खंडेलवाल ने कहा कि कानपुर में पुलिस टीम पर जिस तरह अपराधियों ने हमला किया, वह निंदनीय है। किशोर कटरू ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार है, जब इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाले शहीद हुए हैं।

वेब मीटिंग में बिमल रेवाड़ी, राजीव सिंघल, सुरेश सुंदरानी, अशोक गोयल, सीए शरद मिश्रा, रवि प्रकाश अग्रवाल, पियूष कुमार अग्रवाल, अनुपम कपूर, अशोक अग्रवाल, डा. राजीव गौतम, डा. विनोद पागरानी, अल्पित अग्रवाल, क्षितिज अग्रवाल, प्रशांत गोयल, शलभ अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नीरज गोयल, हरदीप सिंह ओबरॉय, राजेश तनेजा, अंकुर अग्रवाल, पुनीत सक्सेना, मुदित कुमार, शरद अग्रवाल, विनोद ग्रोवर, तजेंद्र सिंह, सुनीत मूना, महेंद्र अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सिद्धांत गुप्ता, राजीव जैन, विनय खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, मोहित टंडन, मुनीश मित्तल, रवि अग्रवाल, रवि खंडेलवाल, संदीप टंडन, राज गोयल आदि ने भाग लिया।

संबंधित समाचार