मन की बात में पीएम ने की मेरठ की तारीफ, कही ये बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें अंक में मेरठ की जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी ऐसे प्रयोग किए जाने चाहिए, जिससे हम कबाड़ वस्तुओं का प्रयोग सही …

मेरठ, अमृत विचार। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें अंक में मेरठ की जमकर तारीफ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में ‘कबाड़ से जुगाड़’ अभियान की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में भी ऐसे प्रयोग किए जाने चाहिए, जिससे हम कबाड़ वस्तुओं का प्रयोग सही तरीके से कर सकें।

मेरठ नगर निगम ने हाल ही में सर्किट हाउस चौराहे पर टायर और अन्य बेकार वस्तुओं से चौराहे का सौंदर्यकरण किया है। इसके अलावा गांधी आश्रम चौराहे पर कबाड़ से चौराहे को सुंदर आकार दिया है। इन चित्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दिखाते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ‘मन की बात’ में अलग-अलग विषयों पर मेरठ का नाम चमकता रहा है। इस क्रांतिकारी शहर ने खेल, शिक्षा, उद्योग, किसान आदि क्षेत्रों में भी अपना नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया है।

पीएम मोदी ने अपने अभिभाषण के दौरान कबाड़ से जुगाड़ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कबाड़ से जुगाड़ अनुपयोगी वस्तुएं जैसे लाेहे का स्क्रैप, प्लास्टिक वेस्ट, पुराने टायर आदि का प्रयोग कर उन्हें उपयोगी बनाए जाने की एक मुहिम है, जिसमें मेरठ नगर निगम द्वारा पहल करते हुए इस योजना को मूर्त रूप देते हुए चौराहे, साईड पटरी, स्ट्रीट इंस्टानेशन का कार्य शुरू किया गया है, जो एक सराहनीय प्रयास है।

यह भी पढ़ें-आयोध्या: भाकियू ने ग्रामीणों को जल भराव से दिलाई निजात

संबंधित समाचार