ऐसे चेहरे के नेतृत्व में चुनाव लड़ना चाहिए जो जीत दिला सके: गहलोत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को पद की कोई लालसा नहीं होना बताते हुए कहा है कि राज्य में ऐसे चेहरे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए जो चुनाव में जीत दिला सके। गहलोत ने आज जैसलमेर जिले में तनोट माता के मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से नये …

जैसलमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खुद को पद की कोई लालसा नहीं होना बताते हुए कहा है कि राज्य में ऐसे चेहरे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए जो चुनाव में जीत दिला सके। गहलोत ने आज जैसलमेर जिले में तनोट माता के मंदिर में दर्शन के बाद मीडिया से नये मुख्यमंत्री के सवाल पर आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि ऐसे चेहरे के नेतृत्व में अगला विधानसभा चुनाव लड़ना चाहिए जो चुनावो में जीत दिला सकें। क्योकि राजस्थान में अगर वापसी करते है तो अन्य राज्यों में भी कांग्रेस सत्ता पर काबिज होगी। उन्होंने कहा मैं चाहे कहीं भी रहूं अंतिम सांस तक राजस्थान की जनता की सेवा करता रहूंगा।

उन्होंने कहा लोग अफवाह फैला रहे है। आज बता रहा हूँ कि मैंने सोनिया गांधी और अजय माकन को नौ अगस्त को ही इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। पद को लेकर मेरी कभी कोई लालसा नहीं रही। मुझे चालीस साल में कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी एक दम न्यूट्रल है और इस चुनाव में चुनाव लड़ सकता है वह लड़े।

ये भी पढ़ें- केरल का मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार की चपेट में: जेपी नड्डा

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका