हल्द्वानी: मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में देहरादून के राहुल बिष्ट मिस्टर उत्तराखंड बने
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन से संबद्ध उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में देहरादून के राहुल बिष्ट चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। वहीं हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप रहे। इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस तरह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन से संबद्ध उत्तराखंड बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता में देहरादून के राहुल बिष्ट चैंपियन ऑफ चैंपियन रहे। वहीं हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप रहे। इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को उत्तराखंड के लिए बेहतर बताया।
मिस्टर उत्तराखंड हेमराज बिष्ट और उनके साथी बलवंत बिष्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को नए आयाम मिलेंगे। वह स्वस्थ्य के प्रति जागरूक रहेंगे और फिट भी हो सकेंगे। कहा कि यह उन युवाओं के लिए एक प्लेटफार्म है जो कॅरियर के रूप में बाडी बिल्डिंग को चुनते हैं।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि कपकोट विधायक सुरेश गड़िया व विधायक लालकुआं डा. मोहन बिष्ट ने भी शिरकत की। मिस्टर उत्तराखंड प्रतियोगिता 60 से 65, 65 से 70, 70 से 75, 75 से 80, 80 से 85 व 85 से ऊपर किग्रा भार वर्ग में आयोजित हुई। बॉडी बिल्डिंग में ओवर ऑल चैंपियन रहे राहुल बिष्ट को 51 हजार, हल्द्वानी के जगदीश पांडे रनरअप को 31 हजार तथा हल्द्वानी के ही सौरभ रौतेला व रोहित कुमार को 21 हजार रुपये का नगद पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व उत्तराखंड प्रभारी किसान प्रकोष्ठ बिजेंद्र प्रताप सोलंकी, जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मिस्टर एशिया यतेंद्र सिंह, मुजीफ वारसी, राजेंद्र दफौटी, तरंग अग्रवाल, समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
