बरेली: सेटेलाइट चौराहे पर गैस कंपनी ने सरकारी जमीन पर किया अतिक्रमण
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट चौराहे के पास गैस कंपनी ने नगर निगम के नाले और पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कब्जा कर लिया है। दोनों विभाग मौन हैं। इससे आम लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मेहरबानी देखिए, इतनी बार अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की …
बरेली, अमृत विचार। सेटेलाइट चौराहे के पास गैस कंपनी ने नगर निगम के नाले और पीडब्ल्यूडी की सड़क पर कब्जा कर लिया है। दोनों विभाग मौन हैं। इससे आम लोगों को आने जाने में दिक्कतें हो रही हैं। नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की मेहरबानी देखिए, इतनी बार अतिक्रमण के नाम पर कार्रवाई की गई लेकिन यहां सिर्फ खानापूर्ति हुई।
सेटेलाइट चौराहे पर सीएनजी कंपनी का पंप है। यहीं पर नगर निगम का नाला और पीडब्ल्यूडी की सड़क भी है। पीडब्ल्यूडी की इस सर्विस रोड पर पूरी तरह कब्जा हो गया है। गैस कंपनी ने इस सर्विस रोड पर अवरोधक लगा दिए हैं। ये अवरोधक इसलिए लगाए गए हैं ताकि कंपनी के पंप की ओर कोई सामने से आ न सके। इसके अलावा साइड से भी अवरोधक लगा देने से कोई व्यक्ति या वाहन भी सर्विस रोड की तरफ से नहीं आ सकता है।
दोनों तरफ से अवरोधक लग जाने से इस सर्विस रोड पर ठेले वालों का कब्जा हो गया है और ये लोग शराब की दुकानों से शराब लेकर इन्हीं ठेले वालों से ग्लास लेकर और अन्य सामान लेते हैं। नगर निगम का नाला इसी पंप के सामने से जा रहा है। रास्ता बंद होने से इसकी सफाई होने मैं दिक्कत आ रही।
हालत ये है की नाले के ऊपर रखी स्लैब इतनी जाम है कि उसमें पानी भरा है। इसी से लगता है कि नाले की स्लैब को सफाई के लिए भी छुआ तक नहीं गया है। दोनों विभागों की सुस्ती और लापरवाही ने जनता के आम रास्ते को रोक बंद कर दिया है। सरकार ने सुविधा के लिए सर्विस रोड बनवाई लेकिन गैस कंपनी की दबंगई से उसे बंद कर दिया और विभाग मौन है।
नाले पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। जनता के आने जाने का रास्ता बंद नहीं होना चाहिए। इसे दिखवाता हूं अतिक्रमण होगा तो उसे हटवाया जायेगा- डा. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
ये भी पढ़ें- बरेली: स्कूल के बाहर पत्नी से बेटे को छीनकर भागा पति, देखें Video
