प्रयागराज: युवक को मारपीट के मामले में 15 पर केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। कीडगंज में पहलवानवीर बाबा मंदिर के पास कुछ युवकों ने अतुल यादव को जमकर पीटा। पिटाई से घायल अतुल यादव पुत्र बद्री प्रसाद यादव निवासी कृष्णा नगर ने कीडगंज थाने में 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अतुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक जगह पर …

प्रयागराज, अमृत विचार। कीडगंज में पहलवानवीर बाबा मंदिर के पास कुछ युवकों ने अतुल यादव को जमकर पीटा। पिटाई से घायल अतुल यादव पुत्र बद्री प्रसाद यादव निवासी कृष्णा नगर ने कीडगंज थाने में 15 अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

अतुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एक जगह पर टिफिन पहुंचाने गया था। रास्ते में कई युवक बैठे हुए थे। उन्होंने रोक लिया और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। कीडगंज पुलिस का कहना है कि कहासुनी के बाद युवकों में झगड़ा हुआ। पंद्रह युवक कौन थे यह पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें…वाराणसी: काशी नगरी आदिशक्ति की आराधना में हुई लीन, पहले दिन मां शैलपुत्री के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

संबंधित समाचार