काशीपुर: सुरक्षा कर्मी को बंद कर पीटा, चार नामजद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। एक सुरक्षा कर्मी पर चोरी का आरोप लगाकर होटल के कमरे में बंद कर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केशवपुरम कॉलोनी निवासी पूर्णमासी यादव ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित …

काशीपुर, अमृत विचार। एक सुरक्षा कर्मी पर चोरी का आरोप लगाकर होटल के कमरे में बंद कर पीटा। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। केशवपुरम कॉलोनी निवासी पूर्णमासी यादव ने आईटीआई थाना में तहरीर देकर बताया कि वह बाजपुर रोड स्थित एक होटल में सुरक्षा कर्मी है।

23 सितंबर को चार लोगों ने उस पर चोरी का आरोप लगाकर होटल के कमरे में बंद कर पूरी रात पीटा। कहा कि आरोपियों ने जबरन कागज पर चोरी का कबूलनामा लिखवाया और उसके वेतन से चोरी की भरपाई की बात लिखवाई। आरोप लगाया कि उसे होटल स्वामी ने तीन माह का वेतन भी नहीं दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ऋषभ अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विशाल व अंकित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार