अयोध्या: कमिश्नर ने किया महिला अस्पताल व टीबी क्लीनिक का औचक निरीक्षण, दिये यह निर्देश
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे कमिश्नर ने जिला महिला अस्पताल और उसके बाद टीबी क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। मंगलवार को कमिश्नर सबसे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त न …
अयोध्या। मंडलायुक्त नवदीप रिणवा का औचक निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को करीब साढ़े 11 बजे कमिश्नर ने जिला महिला अस्पताल और उसके बाद टीबी क्लीनिक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खामियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए। मंगलवार को कमिश्नर सबसे पहले जिला महिला अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने व्यवस्था दुरूस्त न पाए जाने पर अस्पताल प्रशासन को सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने प्रसूताओं के तीमारदारों से भी बातचीत की।
मंडलायुक्त नवदीप रिनवा ने बताया कि अस्पताल में पर्चा काउंटर पर व्यवस्थाएं देखी गईं हैं। वहां लोगों की शिकायत थी कि पर्चा देरी से मिल रहा है, जिस पर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया गया है, जल्द से जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएं ताकि लोगों को असुविधा न हो। वहीं अस्पताल में खराब विद्युत व्यवस्था और को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई है। विद्युत व्यवस्था को ठीक कराने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि मरीज से बात करने पर पता चला कि खाना ठीक से नहीं मिलता है। जिस पर उन्होंने अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की है और कहा कि शासन की ओर से लोगों को जो सुविधाएं दी जा रही है, उसका अच्छी तरह से संचालन किया जाए। भविष्य में दोबारा शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने निरीक्षण में मिली खामियों पर सीएमओ को निर्देशित किया है कि वह भी समय-समय पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे और जो भी कमियां हो, उसे दुरुस्त कराएं। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों, डॉक्टरों व कर्मचारियों को समय पर आने, यूनिफॉर्म व नेम प्लेट का इस्तेमाल करने पर विशेष जोर दिया है।
उन्होंने कहा सभी कर्मचारी व अधिकारी यूनिफॉर्म में रहें। उन्होंने चेताया कि यदि इसमें कोई कोताही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निरीक्षण में जो भी कमियां मिली है, उसे दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: हत्या कर शव श्मशान में फेंका, शाम को ही घर से गया था युवक
